कब तक पटरी पर दौड़ने लगेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया

Bullet Train

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन 2026 में पटरियों पर दौड़ने लगेगी.

रेल मंत्री ने कहा, “भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2026 में तैयार हो जाएगी और सूरत से एक सेक्शन में चलेगी.”

उन्होंने कहा कि स्टेशनों के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और समुद्री सुरंग पर काम शुरू हो गया है. इसी सुरंग से ट्रेन ठाणे से मुंबई पहुंचेगी.

रेल मंत्री ने मुंबई-अहमदाबाद ‘बुलेट ट्रेन’ कॉरिडोर का एक वीडियो साझा किया. इस कॉरिडोर के चालू होने से दोनों शहरों के बीच 508 किलोमीटर की दूरी का समय घटकर मात्र 2 घंटे रह जाएगा.

रेल मंत्री ने X पर पोस्ट किया, “मोदी 3.0 में बुलेट ट्रेन के लिए तैयार रहें!”

1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश से बन रही अत्याधुनिक ट्रेन परियोजना की कुछ विशेषताओं के बारे में एक वीडियो में बताया गया है.

इन विशेषताओं में शामिल है :

  1. इस मार्ग पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है.

2. कॉरिडोर में स्लैब ट्रैक सिस्टम की सुविधा होगी, यह तकनीक भारत में पहली बार इस्तेमाल की जाएगी.

3. बुलेट ट्रेन रूट के लिए 24 पुल और सात पहाड़ी सुरंगें बनाई जा रही हैं.

4. कॉरिडोर में 7 किमी लंबी सुरंग समुद्र के नीचे होगी.

वीडियो में इस परियोजना को “विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग का चमत्कार” और “भारत का भविष्य” बताया गया है.

 

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!