शादी कहीं और तय हुई तो प्रेमिका बनी ‘जल्लाद’: पंखा ठीक करने बुलाया और प्रेमी को तेजाब से नहलाया!, अब मिली यह सजा

court legal-gavel-close-up

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

शादी कहीं और तय हुई तो प्रेमिका बनी ‘जल्लाद’: पंखा ठीक करने बुलाया और प्रेमी को तेजाब से नहलाया!, अब मिली यह सजा

 

आगरा की एडीजे 2 कोर्ट ने प्रेमी देवेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमिका सोनम पांडे को आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. यह वारदात 21 मार्च 2021 को थाना हरिपर्वत क्षेत्र के खंदारी इलाके में हुई थी. औरैया निवासी नर्स सोनम ने कासगंज के देवेंद्र को पंखा ठीक करने के बहाने अपने कमरे पर बुलाया था. देवेंद्र की शादी कहीं और तय होने से नाराज सोनम ने विवाद के दौरान उस पर तेजाब डाल दिया. हमले में गंभीर रूप से झुलसे देवेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. पुलिस ने मौके से एसिड का डिब्बा बरामद कर कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए थे.

सोनम और देवेंद्र के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन जब सोनम को पता चला कि देवेंद्र की शादी दूसरी जगह तय हो गई है, तो उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची.

21 मार्च 2021 को उसने पंखा ठीक करने के बहाने उसे अपने कमरे पर बुलाया. वहां शादी को लेकर फिर से झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर सोनम ने देवेंद्र पर तेजाब उड़ेल दिया. इस जानलेवा हमले में सोनम खुद भी आंशिक रूप से झुलस गई थी, लेकिन देवेंद्र की हालत बेहद नाजुक हो गई थी.

अस्पताल में भर्ती देवेंद्र ने अपनी मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में सोनम की पूरी करतूत उजागर कर दी थी. उसने बताया कि कैसे सोनम ने धोखे से बुलाकर उस पर एसिड फेंका. पुलिस को छानबीन के दौरान सोनम के कमरे से तेजाब का एक लीटर का डिब्बा भी मिला, जो कोर्ट में सबसे बड़ा सबूत बना. इलाज के बाद पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन कोर्ट की सुनवाई में वह दोषी साबित हुई.

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने गवाह और फॉरेंसिक साक्ष्य पेश किए, जिससे यह साबित हो गया कि हत्या जानबूझकर की गई थी. अब कोर्ट ने इस क्रूर हत्याकांड पर फैसला सुनाते हुए सोनम पांडे को ताउम्र जेल की सजा काटनी होगी. 40 हजार रुपये का जुर्माना न भरने पर सजा और बढ़ सकती है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!