‘जब मैं तिहाड़ गया तो मेरा …… बंद कर दिया’, रोड शो में बोले केजरीवाल, VIDEO
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रोड शो के दौरान कहा कि शायद उनका यही कसूर है कि दिल्लीवालों के लिए उन्होंने अच्छे स्कूल बनवाए और सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर की.
उन्होंने कहा, “आप लोगों के लिए फ्री इलाज और दवाइयों का इंतजाम किया, लेकिन जब मैं तिहाड़ गया तो उन्होंने मेरा इन्सुलिन 15 दिन के लिए बंद कर दी. जब मैं बाहर था तो रोज 52 यूनिट इंसुलिन लेता था. वहां इन्होंने मेरी इंसुलिन भी बंद कर दी.’
केजरीवाल ने कहा, “मैंने दिल्लीवालों का इलाज मुफ्त किया. मैं शुगर का मरीज हूं लेकिन जब मैं तिहाड़ जेल गया तो इन्होंने मुझे Insulin नहीं लेने दी.”
उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने स्कूलों की काया पलट दी, उस व्यक्ति को जेल में डाल दिया.
इन्होंने मुझे गिरफ़्तार किया क्योंकि मेरा क़सूर था कि मैंने दिल्लीवालों के लिए –
🏫अच्छे स्कूल बनाये
🏥अच्छे अस्पताल-मोहल्ला Clinics बनायेमैंने दिल्लीवालों का इलाज मुफ़्त किया। मैं शुगर का मरीज़ हूँ लेकिन जब मैं तिहाड़ जेल गया तो इन्होंने मुझे Insulin नहीं लेने दी।
CM… pic.twitter.com/m4WGU9OcQ1
— AAP (@AamAadmiParty) May 11, 2024
Hindi Post Web Desk
