पाकिस्तान की मॉडल ने पहनी बिकनी तो हो गया बवाल, रैंप वाक करते हुए उन्होंने पहले किया वीडियो शेयर बाद में किया डिलीट

Pakistani Model Collage (1) (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

पाकिस्तानी मॉडल रोमा माइकल ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 में हिस्सा लिया था. यह इवेंट हाल ही में थाईलैंड में हुआ था. बिकिनी राउंड में उन्होंने बिकिनी पहनी थी और रैंप वॉक किया था. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. लेकिन विवाद बढ़ने के बाद रोमा ने इस वीडियो को हटा लिया. लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वायरल वीडियो में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियां दे रहे है. कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई आलोचना.

कौन हैं रोमा माइकल?

रोमा माइकल एक पाकिस्तानी मॉडल हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ एशिया से बीटेक में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों और ब्रांडों के साथ मिलकर एक अभिनेत्री और मॉडल के रूप में खुद को विश्व स्तर पर स्थापित किया है.

रोमा ने अपने पेशेवर कैरियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व अलग-अलग इवेंट्स में किया है. वह मिस चार्म इंटरनेशनल पेजेंट में भाग ले चुकी है.

मॉडलिंग के अलावा, उन्होंने अभिनय में भी सफल करियर बनाया है. वह “कहे दिल जिधर” और “दिल्ली गेट” में अभिनय कर चुकी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!