नई ईयर 2026 से पहले WhatsApp ने दी बड़ी जानकारी
WhatsApp Rolls Out Special Features for New Year 2026
न्यू ईयर 2026 को खास बनाने के लिए WhatsApp ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. नए साल के मौके पर यूजर्स को चैट, वीडियो कॉल और स्टेटस में कई नए बदलाव और फीचर्स देखने को मिलेंगे. कंपनी ने न्यू ईयर के लिए खास स्टिकर और एनिमेशन जारी कर दिए हैं जो सीधे चैट और स्टेटस में इस्तेमाल किए जा सकेंगे.
कंपनी के मुताबिक, बाकी दिनों की तुलना में न्यू ईयर के 24 घंटे के दौरान WhatsApp पर सबसे ज्यादा एक्टिविटी देखी जाती है.
आम दिनों में WhatsApp पर रोजाना औसतन करीब 100 अरब मैसेज और लगभग 2 अरब कॉल्स होती हैं लेकिन न्यू ईयर पर यह आंकड़ा काफी बढ़ जाता है. इस दौरान पर्सनल चैट्स, ग्रुप मैसेज, वीडियो कॉल और वॉयस कॉल्स की संख्या में बड़ा उछाल आता है. इसी बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए WhatsApp ने 2026 के स्वागत के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं.
न्यू ईयर के मौके पर WhatsApp ने एक नया स्टिकर पैक लॉन्च किया है. इन स्टिकर्स की मदद से यूजर्स चैट में आसानी से हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाएं भेज सकेंगे.
न्यू ईयर 2026 के दौरान वीडियो कॉल्स और भी मजेदार होंगी. कॉल के समय फायरवर्क्स, स्टार एनिमेशन जैसे खास इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे जो सेलिब्रेशन का माहौल बना देंगे.
नए साल पर स्टेटस अपडेट करने वालों के लिए भी WhatsApp ने बदलाव किए हैं. यूजर्स को 2026 के लिए एक डेडिकेटेड स्टेटस लेआउट मिलेगा जिसमें नए एनिमेटेड स्टिकर्स शामिल होंगे.
WhatsApp ग्रुप्स में पहले से मौजूद फीचर्स का न्यू ईयर पर और बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा. यूजर्स ग्रुप में इवेंट क्रिएट कर सकते हैं, जरूरी मैसेज पिन कर सकते हैं और पोल के जरिए सभी की राय ले सकते हैं. इसके अलावा लाइव लोकेशन फीचर, पार्टी या नए वेन्यू तक पहुंचने में मदद करेगा.
कुल मिलाकर, WhatsApp ने न्यू ईयर 2026 को और ज्यादा इंटरैक्टिव और एंटरटेनिंग बनाने के लिए कई नए अपडेट्स पेश कर दिए है.
Hindi Post Dot In
