पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कौन का सवाल पूछा था ?, NSA अजीत डोभाल ने बताया

Ajit Doval (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कौन का सवाल पूछा था ?, NSA अजीत डोभाल ने बताया

 

डिस्कवरी की नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज “Declassified: Operation Sindoor” में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भारत के 88 घंटे चले ऐतिहासिक सैन्य अभियान के बारे में बड़ी जानकारी साझा की है.

पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे. हमले की सूचना मिलते ही वह दौरा बीच में छोड़कर तत्काल स्वदेश लौटे.

अजीत डोभाल ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही प्रधानमंत्री ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. डोभाल के अनुसार, पीएम का पहला और सीधा सवाल था कि इस हमले के पीछे कौन है और इसके जिम्मेदार अपराधियों की पूरी जानकारी उन्हें तुरंत चाहिए.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा, “प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट उतरे जहां विदेश सचिव और हम उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर ही एक इमरजेंसी बैठक हुई. पीएम सबसे पहले सारे तथ्य जानना चाहते थे. उनका पहला सवाल मुझसे था- “यह किसने किया है? कौन जिम्मेदार है?
अपराधियों के बारे में पूरी स्पष्टता होनी चाहिए, मुझे यह तुरंत चाहिए.”

डोभाल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत की उदारता को कमजोरी समझने की भूल न की जाए. देश अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए बिना किसी हिचक के बड़ा जोखिम उठाने और निर्णायक प्रहार करने में पूरी तरह सक्षम है.

बता दे कि पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई की तड़के सीमा पार और PoK स्थित आतंकी बुनियादी ढांचे पर सटीक हवाई व सैन्य हमले किए थे. दोनों देशों के बीच 88 घंटे चला यह सैन्य गतिरोध 10 मई की शाम आपसी सहमति के बाद समाप्त हुआ था.

यह इंटरव्यू 15 अगस्त 2026 (शनिवार) की रात 9 बजे डिस्कवरी और discovery + पर प्रीमियर हो रहा है.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!