क्या होता है रेड कार्नर नोटिस जो गोल्डी बरार के खिलाफ जारी किया गया है?

Sidhu Moosewala And Goldy Brar (1)
The Hindi Post

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कनाडा में छुपे गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है. सिद्धू मूसेवाला को 29 मई को पंजाब के मनसा में गोलियों से भून दिया गया था जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब सिद्धू अपने दो दोस्तों के साथ महिंद्रा थार गाड़ी से अपनी मौसी के घर जा रहे थे.

पंजाब पुलिस अब मूसेवाला के हत्यारों को गिरफ्तार करने की कोशिश करने में लगी है. इस कड़ी में उसने आज एक शार्प शूटर हरकमल रानू को गिरफ्तार कर लिया. रानू भटिंडा का रहने वाला है. पुलिस को रानू से इस हत्याकांड में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

वही इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला गोल्डी बरार, कनाडा में छिपा हुआ है. बरार, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का अहम मेंबर है. क्योंकि, लॉरेंस तिहाड़ जेल में बंद है, ऐसे में गोल्डी बरार कनाडा में बैठकर उसका गैंग चला रहा है. पुलिस को अब उसकी तलाश है.

क्या होता है रेड कार्नर नोटिस?

रेड कार्नर नोटिस विदेश जाने और वही छुप जाने वाले व्यक्ति की हिरासत या गिरफ्तारी के लिए होता है जिसके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज हो. रेड कार्नर नोटिस ऐसे व्यक्ति को ढूंढ़ने या फिर उसे अस्थाई रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी होता है जिस पर आपराधिक मामला हो. यह नोटिस दुनिया भर के देशों को उस व्यक्ति के बारे में अलर्ट करता है जिसके खिलाफ यह जारी किया गया होता है. हालाँकि यह नोटिस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई अरेस्ट वारंट जैसा नहीं होता है. यह नोटिस ऐसे लोग या लोगों के खिलाफ जारी किया जाता है जिसका प्रत्यर्पण या किसी तरह  का कानूनी एक्शन पेंडिंग हो. इस नोटिस में व्यक्ति के बारे में जानकारी होती है जैसे उसका नाम, पता आदि. इसके आलवा उस व्यक्ति ने क्या जुर्म किया है इसकी भी डिटेल होती है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!