दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता की सास क्या बोली?

mother in law of rekha gupta2 (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नई दिल्ली | रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उनकी इस उपलब्धि पर उनका परिवार गर्व महसूस कर रहा हैं.

शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर उनकी सास, उनके पति और उनकी पड़ोसी ने प्रतिक्रिया दी. रेखा गुप्ता की सास मीरा गुप्ता ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है. उन्होंने हमारे पूरे परिवार- ससुराल और मायके, दोनों को गौरव और सम्मान दिलाया है. पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है. वह पहली बार पार्षद चुनी गई, फिर पहली बार विधायक बनी और अब वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने की राह पर है.”

वही रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “आज जश्न का दिन है और कल से काम शुरू हो जाएगा. पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बहुत ताकत और सामूहिक प्रयास की जरूरत है.”

शालीमार बाग विधायक के परिजनों ने कहा कि रेखा गुप्ता के काम करने की क्षमता दूसरे लोगों से बिल्कुल अलग है. शालीमार बाग में वह एक-एक बच्चे को उनके नाम से जानती हैं. उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दों को उठाया है. यही वजह है कि यहां की जनता ने उन्हें चुना है.

Photo: IANS

रेखा गुप्ता की एक पड़ोसी ने कहा, “हमने चुनाव में बहुत मेहनत की थी. वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी. वह दिल्ली को बहुत आगे लेकर जाएंगी. उन्होंने परिवार की भी जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है.”

वही रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, “मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं. आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है. मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी. दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!