अपनी गिरफ्तारी के बाद क्या बोले झारखण्ड के पूर्व CM हेमंत सोरेन?

Hemant Soren (3)
The Hindi Post

कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखण्ड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को ED ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी उनके CM पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद हुई.

गिरफ्तार होने के बाद, सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक कविता की कुछ पंक्तियां लिखी.

उन्होंने लिखा, “यह एक विराम है
जीवन महासंग्राम है
हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा
पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं

क्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान, बने रहो

अपने लोगों के हृदय की वेदना
मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं
हार मानूंगा नहीं…

जय झारखण्ड!”


हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!