शशि थरूर के बेटे की गई नौकरी, कंपनी ने की बड़ी छंटनी
ईशान थरूर की फाइल फोटो (क्रेडिट: X/@ishaantharoor)
शशि थरूर के बेटे की गई नौकरी, कंपनी ने की बड़ी छंटनी
दुनिया के प्रतिष्ठित अखबारों में शुमार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपने कार्यबल में व्यापक कटौती करते हुए लगभग एक-तिहाई स्टाफ (300 से अधिक कर्मचारियों) को नौकरी से हटा दिया है. इस बड़ी छंटनी की चपेट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे और अखबार के वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्तंभकार ईशान थरूर भी आए हैं.
व्यापक पुनर्गठन का असर
अखबार ने इस छंटनी को ‘व्यापक पुनर्गठन’ का हिस्सा बताया है. इस कदम के तहत वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने स्पोर्ट्स सेक्शन को पूरी तरह बंद कर दिया है. इसके अलावा, कई विदेशी ब्यूरो और बुक कवरेज सेक्शन पर भी ताला लगा दिया गया है. सबसे चौंकाने वाला निर्णय मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) की पूरी रिपोर्टिंग टीम और संपादकों को हटाना रहा.
ईशान थरूर की प्रतिक्रिया
ईशान थरूर ने इस छंटनी को वैश्विक पत्रकारिता के लिए एक ‘बेहद दुखद दिन’ बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “आज अंतरराष्ट्रीय स्टाफ के अधिकांश साथियों के साथ मुझे भी ले-ऑफ कर दिया गया है. मैं उन बेहतरीन पत्रकारों के लिए दुखी हूं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं दीं.”
ईशान ने 2017 में अपने लोकप्रिय कॉलम ‘वर्ल्डव्यू’ की शुरुआत की थी. उन्होंने अपने लगभग पांच लाख सब्सक्राइबर्स का आभार व्यक्त करते हुए खाली न्यूज़रूम की एक तस्वीर भी साझा की है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
