फ्लैगशिप फोन चाहिए कम कीमत में? सैमसंग का यह फोन मिल रहा 28,000 रूपए सस्ता, यहां मिल रही डील
फ्लैगशिप फोन चाहिए सस्ते में? सैमसंग का यह फोन मिल रहा 28,000 रूपए सस्ता, यहां मिल रही डील
Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Plus इस समय Flipkart पर बड़ी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹99,999 थी लेकिन अब यह फोन ₹75,999 में लिस्ट है, यानी सीधे लगभग ₹24,000 की छूट मिल रही है.
अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त ₹4,000 की बचत मिल सकती है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर करीब ₹71,999 रह जाती है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं.

फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7-इंच Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है. कैमरा सेटअप में 50MP + 10MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 4000mAh बैटरी दी गई है.
मौजूदा ऑफर के हिसाब से यह डील फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध सबसे आकर्षक फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑफर्स में से एक मानी जा रही है.
Hindi Post Dot In
