कोहली सभी प्रारूपों में कप्तान बने रहेंगे : बीसीसीआई

Virat IANS

विराट कोहली (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिसमें यह कहा गया था कि विराट कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की कप्तानी पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

ऐसी रिपोर्ट आई थी कि अगर भारत इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप को जीतने में असफल रहा तो कोहली से सीमित ओवरों की कप्तानी छीनी जा सकती है और उनकी जगह रोहित शर्मा को इसकी जिम्मेदारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, धूमल ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। धूमल ने आईएएनएस से कहा, “यह बकवास है और ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। इस बारे में बस मीडिया में चर्चा चल रही है। बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।”

इससे पहले, यह रिपोर्ट आई थी कि कोहली टेस्ट क्रिकेट में काफी सफल हैं लेकिन सीमित ओवरों के आईसीसी इवेंट में उनकी असफलता के कारण रोहित को इसका जिम्मा सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने कहा था कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, जहां वे कथित तौर पर भारतीय कप्तान के टीम चयन से नाखुश थे। कोहली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान तेज गेंदबाजों के अनुकूल ओवरकास्ट वातावरण में दो स्पिनरों को खेलाया था।

हालांकि, धूमल ने कहा कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!