सेमीफाइनल में हार के बाद विराट कोहली की इमोशनल पोस्ट हो रही वायरल

Virat Kohli

यह तस्वीर विराट कोहली द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई

The Hindi Post

नयी दिल्ली | आईसीसी टी20 विश्वकप में गुरुवार को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में अंग्रेजों ने भारतीय टीम को बुरी तरह शिकस्त दी और पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी भिड़ंत के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया.

हालांकि, इस सीरीज में अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की जीत की संभावना बढ़ाने वाले विराट कोहली भी इस हार के बेहद भावुक है. कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो गई.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम अपने सपने को हासिल करने से दूर रह गए और अपने दिलों में निराशा लेकर ऑस्ट्रेलिया से विदा ले रहे हैं लेकिन हम एक समूह के रूप में कई यादगार पलों को यहां से वापस ले जा सकते हैं और अभी से बेहतर करने का लक्ष्य साध सकते हैं.”

विराट ने कहा, “हमारे सभी प्रशंसकों का आभार जो स्टेडियम में हमारा सपोर्ट करने के लिए बड़ी संख्या में आए. इस जर्सी को पहनकर और हमारे देश का प्रतिनिधित्व करके हमेशा गर्व महसूस होता है.”

इस पोस्ट के साथ ही कोहली ने बच्चों के साथ एक पंक्ति में खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हुए टीम इंडिया की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें सभी खिलाड़ी लाइन से खड़े नजर आ रहे हैं. कोहली की इस पोस्ट को जमकर लाइक्स मिल रहे हैं और इस पोस्ट को शेयर किया जा रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!