विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए 135 रन, इन दो महान बल्लेबाजों को पछाड़ा

VIRAT KOHLI

सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पछाड़ने के बाद विराट कोहली ने कुछ इस तरह अपनी खुशी जाहिर की / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए 135 रन, इन दो महान बल्लेबाजों को पछाड़ा

 

रांची| भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में विराट कोहली ने वनडे में फिर से अपनी बादशाहत दिखाते हुए शतक लगा दिया है. कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक है. उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

कोहली 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए.

विराट कोहली ने इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32वें मैच की 30वीं पारी में अपना छठा शतक लगाया, वे 8 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कोहली के अब 1,639 रन हो गए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 160 रन है.

विराट ने सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा. सचिन और वॉर्नर दोनों ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक लगाए हैं.

सचिन ने 1991 से 2011 के बीच 57 मैचों की 57 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 2,001 रन बनाए. वनडे करियर की तेंदुलकर की सर्वश्रेष्ठ पारी (नाबाद 200) भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी. सचिन का ये दोहरा शतक अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला दोहरा शतक था.

डेविड वॉर्नर ने 2009 से 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 वनडे मैचों की 30 पारियों में 1,255 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके बाद सचिन तेंदुलकर (49 शतक) और रोहित शर्मा (33 शतक) का स्थान है.

IANS

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!