अली खामेनेई की मौत: 10, 20, 30 नहीं…… पाकिस्तान में लगा लाशों का ढेर
अली खामेनेई की मौत की खबर आने के साथ ही पाकिस्तान में हालात हिंसक बने हुए हैं / वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया / एक्स)
अली खामेनेई की मौत: 10, 20, 30 नहीं…… पाकिस्तान में लगा लाशों का ढेर
इजराइल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आते ही पाकिस्तान में अशांति फैल गई. विशेष रूप से शिया समुदाय में गहरा आक्रोश देखने को मिला. इसके चलते कराची समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे.
कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया और वहां से आगजनी की घटनाएं सामने आईं. हालात इतने बिगड़ गए कि अमेरिका ने अपने सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए है. इससे दूतावास का कामकाज ठप हो गया है. जर्मन दूतावास ने भी अपनी गतिविधियां अस्थायी रूप से बंद कर दी है. कराची, इस्लामाबाद, लाहौर और गिलगित सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जबकि गिलगित में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है.
BREAKING: In a surprising turn of Pakistan protest.. armed Pro-Iran Pakistani protesters whom enraged by the elimination of Supreme leader Ayatollah Ali Khamenei, violently breached the gates of U.S Consulate..😳😬
They were immediately met with greater fire power of U.S Marines pic.twitter.com/cJUh6bkFTc
— Bantu Biso🇺🇸📢🇺🇸 (@4ortunefame) March 2, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में अब तक 35 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है.
खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दूतावास परिसरों में घुसने की कोशिश की जिसके बाद हालात और बिगड़ गए. सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया लेकिन स्थिति काबू में नहीं आने पर गोलीबारी करनी पड़ी.
इन झड़पों में कराची में करीब 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य शहरों में भी हिंसा के कारण कई लोगों की जान गई. गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय से भी आगजनी की घटना सामने आई जिससे हालात और गंभीर हो गए. कुल मिलाकर, बीते 24 घंटों में देशभर में लगभग 35 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
