पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने मुसलमानों को लेकर की यह अपील, मीडिया के सामने कहा…, VIDEO
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी मीडिया से बात करते हुए (Photo: IANS)
पहलगाम (कश्मीर) में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों में से एक थे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जो भारतीय नौसेना में अधिकारी थे. गुरुवार (01 मई) को लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी हिमांशी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने लोगों से शांति की अपील की.
दरअसल, आज (01 मई) को लेफ्टिनेंट नरवाल की जयंती है. इस मौके पर हिमांशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा “हमें मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करना चाहिए. हम शांति चाहते हैं लेकिन इस हमले में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.”
हिमांशी ने कहा, “इस हमले में जो लोग शामिल हैं उन्हें सख्त सजा दी जाए लेकिन हमें मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करना है.”
Karnal, Haryana: On the birthday of the late Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, who was killed in the Pahalgam terror attack, his wife Himanshi says, “I just want the entire nation to pray for him, that wherever he is, he remains healthy and happy…” pic.twitter.com/8MdugaqmOg
— IANS (@ians_india) May 1, 2025
हिमांशी ने आगे कहा कि वो अपने पति विनय नरवाल के दिखाए गए देशभक्ति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगी. उन्होंने कहा, “देशवासियों को विनय के लिए प्रार्थना करनी चाहिए. वह जहां भी हों, सुखी हों. हम आज यहां शोक व्यक्त करने के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं बल्कि हम उनकी देशभक्ति और जज्बे का सम्मान करने के लिए आए हैं.”
आपको बता दे कि हिमांशी और विनय की 16 अप्रैल को ही शादी हुई थी और फिर 19 तारीख को रिसेप्शन हुआ था. दोनों हनीमून पर पहलगाम घूमने गए थे जहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने विनय की हत्या कर दी थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
