चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने ISRO को चांद की सतह पर तापमान के बारे में भेजी महत्वपूर्ण जानकारी
Photo: ISRO
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे ChaSTE नाम के पेलोड ने ISRO को महत्वपूर्ण जानकारी भेजी है. लैंडर में लगे इस पेलोड का काम यह है कि वह चांद के दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर तापमान को रिकॉर्ड करे.
ISRO ने ChaSTE से मिली पहली रिपोर्ट शेयर की है. ISRO ने ट्वीट करके बताया है कि ChaSTE ने चांद की सतह के ऊपरी हिस्से का तापमान जांचा है. इससे चांद की सतह का थर्मल बिहेवियर पता चल सकेगा.
चांद के साउथ पोल की सतह पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस है. वही 80 mm की गहराई में तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस है. ISRO ने बताया कि ChaSTE में 10 सेंसर लगे है जो 10 cm की गहराई तक पहुंच सकते है.
इन आकड़ो से पता चलता है कि चंद्रमा की सतह पर तापमान बहुत गर्म है और वही सतह के नीचे, तामपान बहुत कम है.
क्योंकि आज तक कोई देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचा नहीं है, इसलिए यह जानकारी भारत पूरे विश्व को दे रहा है. इस तरह की जानकारी पहली बार दुनिया के सामने आई है. भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश है.
इस पेलोड को भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के सहयोग से अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल), वीएसएससी के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा विकसित किया गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
