क्या उंगलियों की मदद से किसी इंसान को उठाया जा सकता है? जवाब – ‘यह संभव है’, एक्टर विद्युत् जामवाल ने यह कारनामा करके दिखाया
मुंबई | एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने एक चौकाने वाला वीडियो साझा किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे छह लोग सिर्फ दो उंगलियों का उपयोग करके एक व्यक्ति को उठा सकते हैं.
विद्युत ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है. क्लिप में विद्युत के साथ पांच और लोग मिलकर जमीन पर पड़े एक व्यक्ति को उठाते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो को वर्तमान में 550,000 से अधिक बार देखा जा चुका है.
इंस्टाग्राम पर कई लोगो ने इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोग वीडियो देखकर हैरान है. उनको यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है.
विद्युत् मर्शियल आर्ट्स में बेहद निपुण है.
’आईबी 71’ की शूटिंग शुरू की विद्युत् ने
विद्युत ने गुरुवार को संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘आईबी 71’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है.
जासूसी थ्रिलर एक सच्ची घटना पर आधारित है कि कैसे भारतीय खुफिया अधिकारियों ने पूरे पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को उजाड़ दिया था.
यह फिल्म टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के सहयोग से एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत विद्युत का पहला प्रोडक्शन वेंचर है.
आईएएनएस
