स्कूटी लेकर “भागा” सांड, न विश्वास हो तो देख ले वीडियो

bull Rishikesh

Photo: Social Media

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन इन दिनों एक आवारा सांड अपने “खास टेलेंट” की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है. मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश का है जहां एक सांड को शायद सड़क के एक ओर खड़ी सफेद रंग की स्कूटी का पार्किग प्लेस पसंद नहीं आया और फिर उसने पहले तो स्कूटी की सवारी की और फिर स्कूटी को सड़क की दूसरी ओर लगा दिया.

आवारा सांड के अनूठे अंदाज में स्कूटी पार्क करने का यह वीडियो जो भी देख रहा है वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड स्कूटी की “सवारी” कर रहा है. यहां यह कहना भी गलत नहीं होगा कि सांड स्कूटी “भगा” ले गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 32 सेकेंड का यह वीडियो ऋषिकेश की एक गली का है. फिलहाल लोग इस वीडियो को देख खूब मजे ले रहे है और कमेंट कर रहे है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!