कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोच का टक्कर से चंद सेकंड पहले का वीडियो आया सामने: रिपोर्ट

111903
The Hindi Post

कुछ दिन पहले ओडिशा के बालासोर में भीषण रेल हादसा हुआ था. इस भयानक हादसे की तस्वीरें आपने देखी होगी. अब इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है.

यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुर्घटना से चंद सेकंड पहले का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सफाई कर्मचारी कोच के फर्श की सफाई कर रहा है और यात्री बर्थ पर बैठे हुए है. फिर अचानक से जोर का झटका लगता है. लोगों की चीखने की आवाजें आने लगती है. कैमरा भी हिल जाता है.

सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो कथित तौर पर एक यात्री द्वारा बनाया जा रहा था.

इस वीडियो को Odisha TV द्वारा YouTube पर शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो देखा जा सकता है.

हिंदी पोस्ट इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!