दिग्गज अभिनेता रमेश देव का हार्ट अटैक से हुआ निधन, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना के साथ कर चुके थे काम

Ramesh Deo

रमेश देव (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

वरिष्ठ अभिनेता रमेश देव का बुधवार को निधन हो गया. वह 93 वर्ष के थे. रमेश देव बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थे.

रमेश देव के पुत्र अजिंक्या ने मीडिया को बताया कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे.

तीन दिन पहले ही उनका जन्मदिन मनाया गया था. और आज उनका ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया जिससे शोक की लहर दौड़ गई.

वह अपने पीछे अपनी पत्नी सीमा, और दो बेटों अजिंक्या और अभिनय को छोड़ गए है.

उनकी पत्नी सीमा भी अभिनेत्री है.

रमेश देव को फिल्म ‘आनंद’ और ‘मेरे अपने’ में निभाए गए रोल के लिए याद किया जायेगा. फिल्म आनंद में उन्होंने डॉक्टर का रोल निभाया था. इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन मुख्य रोल में थे.

रमेश देव का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती में 30 जनवरी 1926 को हुआ था.

उन्होंने कुल 250 फिल्मों में काम किया. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन भी किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!