एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन, कपिल शर्मा संग कर चुके काम

Atul Parchure (1)
The Hindi Post

अभिनेता अतुल परचुरे का सोमवार (14 अक्टूबर) को निधन हो गया. वह 57 वर्ष के थे. अतुल कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई हैं.

अतुल एक प्रसिद्ध मराठी अभिनेता थे, जिन्होंने कई हिंदी टेलीविजन शोज और फिल्मों में भी काम किया था. उन्होंने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में यादगार भूमिका निभाई थी.

एक टॉक शो के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों ने उनके लीवर में 5 सेंटीमीटर के ट्यूमर का पता लगाया हैं.

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है. मुझे कैंसर होने के बारे में पता चला हैं.”

लेकिन उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. वो कैंसर के बाद होने वाली शारीरिक समस्याओं और कमजोरी से जूझ रहे थे. वह कैंसर पर जीत हासिल नहीं कर सके.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!