दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का निधन

Anupam-Shyam-Actor-Instagram_800x435

File Image | Instagram

The Hindi Post

मुंबई | कई टेलीविजन शो और फिल्मों में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम श्याम का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। अभिनेता, ने हाल ही में मन की प्रतिज्ञा 2 शो में ठाकुर सज्जन सिंह की भूमिका निभाई थी।

अभिनेता पिछले कुछ वर्षों से स्वस्थ नहीं थे और डायलिसिस पर भी थे।

इस खबर की पुष्टि करते हुए, अभिनेता मनोज जोशी ने ट्वीट किया, मेरे दोस्त और बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता अनुपम श्याम जी के निधन से दुखी हूं। हमने एक महान व्यक्ति खो दिया है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

मनोरंजन उद्योग के अन्य सदस्यों ने भी संवेदना व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

2020 में, अभिनेता को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था और उन्होंने अपना डायलिसिस शुरू कर दिया था। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएटेड ने अभिनेता की ओर से आर्थिक मदद देने की अपील की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेता के इलाज के लिए 20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की थी। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी मदद के लिए आगे आए थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!