उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा, खाई में गाड़ी गिरने से 12 लोगों की मौत

Vehicle rolls down road in Joshimath 12 killed (2) (1)
The Hindi Post

चमोली | उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हो गया है. प्रदेश के चमोली जिले के जोशीमठ में यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिर गया है. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है.

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गए.

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि वाहन में सवार 2 महिलाओं व 10 पुरुषों के शव बरामद कर लिए गए है.

वाहन के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. देखा जा रहा वहां कोई और तो नहीं है. खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद रही. एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!