वरुण धवन ने सुपरमॉडल गिगी हदीद को गोद में उठा कर किया किस, लोगों ने उठाए सवाल, वरुण ने दी सफाई

Varun Dhawan And Gigi Hadid (1)

Photo Via IANS

The Hindi Post

मुंबई | स्टेज पर सुपरमॉडल गिगी हदीद को उठाने और उनके गाल पर किस करने के लिए आलोचना झेल रहे वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं.

वरुण ने कहा कि गिगी के स्टेज पर आने की योजना पहले से ही थी.

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में वरुण के डांस परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि वरुण गीगी को उठा लेते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते है.

एक महिला ने ट्वीट करके लिखा, “यदि आप एक महिला हैं तो किसी के साथ कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. यहां तक कि अगर आप गीगी हदीद हैं तो भी जिन्हें एक पार्टी में आमंत्रित किया गया. वहां वरुण धवन जैसे लोग आपको मस्ती के नाम पर बेतरतीब ढंग से उठाएंगे और आपकी सहमति के बिना आपको किस करेंगे”

एक्टर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं आपको बता दूं उनके (गिगी) स्टेज पर आने की पहले से प्लानिंग थी….”

गिगी हदीद शुक्रवार को एनएमएसीसी के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई थी. इनके अलावा, अन्य हस्तियों में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, पेनेलोप क्रूज, कार्ली क्लॉस, सलमान खान, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस, करीना कपूर और सैफ अली खान एनएमएसीसी का हिस्सा बने.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!