वरुण धवन के कुली नं. 1 में कोविड-19 महामारी का जिक्र?

Varun Dhawan

इमेज: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | क्या सच में वरुण धवन की ‘कुली नं 1’ में कोविड-19 महामारी को लेकर जिक्र किया गया है। यह सवाल गुरुवार दोपहर को इंटरनेट पर वायरल होना तब शुरू हुआ, जब अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वह नकाब पहने हुए देखे जा सकते हैं।
इस पोस्टर को देखते ही यूजर इस निष्कर्ष पर पहुंच गए कि फिल्म कोविड-19 महामारी या सामाजिक दूरी से संबंधित कुछ दिखा सकती है।

https://www.instagram.com/p/CBSZSk4BKum/

वरुण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, “जनता के लिए अच्छा विषय।”
अन्य ने लिखा, “लगता है सारी फिल्म मास्क पहन कर होगी।”
वहीं कई प्रशंसकों में यह जिज्ञासा भी है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी या थियेटर में।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!