वरुण धवन जूझ रहे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन डिसऑर्डर से, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Varun Dhawan
The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. वरुण ने बताया है कि वो वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे है.

दरअसल 5 नवंबर को वरुण धवन ने इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया था. वहां पर बातचीत के दौरान वरुण ने अपनी बीमारी के बारे में बात की.

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन एक तरह का डिसऑर्डर है. जब संतुलन प्रणाली (बैलेंस सिस्टम) का आंतरिक कान भाग (कान के अंदर) ठीक से काम न करे तो व्यक्ति को जो समस्या हो जाती है उसको वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन कहते है.

फोटो: इंस्टाग्राम
फोटो: इंस्टाग्राम

वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन व्यक्ति के संतुलन को प्रभावित करता है. यह तब होता है जब आपके संतुलन प्रणाली का आंतरिक कान भाग ठीक से काम करने में विफल रहता है. इससे व्यक्ति को चक्कर आ सकते है.

यह एक तरफ या सिर के दोनों तरफ हो सकता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!