डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया 101 बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दी प्रतिक्रिया

Shankarcharya AVIMUKTESHWARANAND

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया 101 बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दी प्रतिक्रिया….

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार (19 फरवरी) को 101 बटुकों का सम्मान किया. इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सम्मान समारोह पर तंज कसते हुए प्रश्न किया कि क्या फूल चढ़ाने से शांति हो जाएगी?

उन्होंने कहा, “आप पहले किसी को मारते हैं और फिर उस पर पुष्प वर्षा करते हैं. यह न्याय कैसे हो सकता है?”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘मर्यादा’ संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च पद पर आसीन होने मात्र से किसी को अन्याय करने का अधिकार नहीं मिल जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि गेरुआ वस्त्र धारण करने के बावजूद शासन में सनातन धर्म के प्रतीकों और शिखा का अपमान किया जा रहा है और हनक दिखाई जा रही है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 11 मार्च को लखनऊ कूच करेंगे.

उल्लेखनीय है कि यह विवाद प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा बटुकों की शिखा खींचने और उनके साथ की गई मारपीट के बाद उपजा है. हाल ही में डिप्टी सीएम ने इस कृत्य को ‘पाप’ करार दिया था और आज उन्होंने अपने आवास पर बटुकों का सम्मान किया जिसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अपर्याप्त और विरोधाभासी बताया और इसे खारिज कर दिया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!