“संबंध बनाने का दबाव बनाती थी और रूपयों का भी देती थी लालच”, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या मामले में आरोपी का बड़ा खुलासा, ऐसे खुला राज़….

varanasi2

आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

“संबंध बनाने का दबाव बनाती थी और रूपयों का भी देती थी लालच”, आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या मामले में आरोपी का बड़ा खुलासा, ऐसे खुला राज़….

 

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में 11 दिसंबर को आंगनबाड़ी वर्कर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने शुक्रवार को एक दंपती — मोहित यादव और उसकी पत्नी — को गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहित ने पूछताछ में बताया कि मृतका से उसका कई वर्षों से संबंध था और वह (मृतक महिला) उस पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी. मोहित ने दावा किया कि महिला उसे धमकाती थी कि अगर वह मना करेगा तो उसे जान से मरवा देगी या पुलिस से पकड़वा देगी.

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस दबाव से परेशान था. मोहित ने यह बात अपनी पत्नी को भी बता दी थी जिसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई. पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घर के अंदर मिले जूते के निशान ने उनकी पहचान की पुष्टि में मदद की.

11 दिसंबर को महिला का शव घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला था. मृतका के पति ने बताया कि वह दूध वितरण के काम से सुबह घर से बाहर गया था और लौटकर देखा तो दरवाजा खुला था. एक कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी जिसे खोलने पर पत्नी की हत्या का पता चला. घटनास्थल से महिला का मोबाइल मिला था जिसमें हत्यारे द्वारा ली गई खून से सनी तस्वीरें भी थीं.

जांच में सामने आया कि मोहित पहले इसी इलाके में किराए पर रहता था जहां से उसका महिला से संबंध शुरू हुआ. एक साल पहले उसने अंजलि से लव मैरिज की जिससे आंगनबाड़ी वर्कर (मृतक महिला) नाराज थी. मोहित ने बताया कि मृतका कई बार उसे पैसों का लालच देकर संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी और मना करने पर धमकाती थी.

वारदात के दिन मोहित और उसकी पत्नी सुबह महिला के घर पहुंचे और आधे घंटे तक रेकी की. दही लेने के बहाने पत्नी (मोहित की पत्नी) ने दरवाजा खुलवाया और दोनों अंदर घुस गए. मोहित ने पहले महिला का गला काटा और फिर सिलबट्टे से सिर पर वार किया. वारदात को चोरी का रूप देने के लिए करीब 2 लाख के गहने और 73 हजार रुपये लेकर वहां से फरार हो गए.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड, सिलबट्टा, कपड़े और लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है. दोनों को लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!