“मैं नहीं उड़ाउंगा फ्लाइट, मेरी…..”, पायलट ने किया प्लेन उड़ाने से इंकार, मुसीबत में आए 179 यात्री, क्या है वजह ?
Image For Representation (Photo by Ethan McArthur on Unsplash)
“मैं नहीं उड़ाउंगा फ्लाइट, मेरी…..”, पायलट ने किया प्लेन उड़ाने से इंकार, मुसीबत में आए 179 यात्री, क्या है वजह ?
वाराणसी | वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट उड़ न सकी. फ्लाइट को रद्द करना पड़ा. इस कारण 179 यात्रियों को भारी परेशानी हुई.
दरअसल, कोलकाता से वाराणसी आने वाला विमान दोपहर 1 बजे की बजाय शाम 5 बजे पहुंचा. इस देरी की वजह थी कोहरा. देरी के चलते पायलट और क्रू मेंबर्स की ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) यानि ड्यूटी की समय सीमा पूरी हो चुकी थी. इस कारण पायलट ने सुरक्षा नियमों के तहत उड़ान भरने से इनकार कर दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी हो चुके थे और वे होल्ड एरिया में फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. अचानक फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में नाराजगी फैल गई. बाद में एयरलाइन और प्रशासन ने स्थिति संभालते हुए यात्रियों को होटल में ठहराया गया.
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा. विमान पहले से ही करीब चार घंटे लेट था और शाम को लैंडिंग के समय तक क्रू (विमान के क्रू सदस्य) की ड्यूटी अवधि समाप्त हो चुकी थी. नियमों के तहत थके हुए पायलट से विमान उड़वाना सुरक्षा के लिहाज से मना है.
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उस समय वैकल्पिक पायलट और क्रू उपलब्ध नहीं थे. इसलिए विमान को ग्राउंड करना पड़ा. यात्रियों की असुविधा को देखते हुए बुधवार को वैकल्पिक व्यवस्था की गई और सभी यात्रियों को कोलकाता रवाना किया गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
