बस एक फोन कॉल और…….., फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक समेत चार युवतियां गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
बस एक फोन कॉल और…….., फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक समेत चार युवतियां गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दरअसल, एसओजी-2 टीम ने शनिवार को कैंट थाना क्षेत्र के कुंज विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा था. यहां कथित तौर पर देह व्यापार किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान मौके से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा गया है. मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है.
एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय ने मीडिया को बताया कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सूचना में बताया गया था कि कुंज विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है.
सूचना की पुष्टि के बाद एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम ने मौके पर दबिश दी. छापेमारी के दौरान तीन युवतियां, एक महिला संचालिका और एक पुरुष ग्राहक को हिरासत में लिया गया. पुलिस को मौके से इस्तेमाल किए गए और बिना इस्तेमाल किए गए कंडोम भी मिले जिससे अवैध गतिविधि की पुष्टि हुई.
इस मामले में थाना कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि बीते महीने भी वाराणसी में इसी तरह के एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी.
Hindi Post Dot In
