इजरायल-हमास युद्ध में अभिनेत्री मधुरा नाइक के बहन और जीजा की मौत, बच्चों के सामने की बेहरहमी से हत्या
इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से जंग चल रही है. इस बीच टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक ने बेहद दर्द भरी खबर दी है. मधुरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि इजरायल में रहने वाले उनके बहन-बहनोई का कत्ल कर दिया गया है. इससे उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं मधुरा नायक, भारतीय मूल की यहूदी महिला हूं. हम यहां भारत में 3000 बचे हैं. 7 अक्टूबर से एक दिन पहले हमारे परिवार ने एक बेटी और बेटे को खो दिया.
”मेरी कजिन ओडाया और उनके पति को उनके दो बच्चों की नजरों के सामने बेदर्दी से मार दिया गया. जिस दुख से मैं और मेरा परिवार गुजर रहे हैं उसे शब्दों बयां कर पाना मुश्किल है.”
उन्होंने आगे कहा, “आज इजरायल दर्द में है. हमास की आग में बच्चे, महिलाएं और बूढ़े जल रहे हैं. कल मैंने अपनी बहन, उनके पति और बच्चों की तस्वीर शेयर की थी, ताकि दुनिया हमारा दर्द देखे.”
मधुरा नायक ने कहा, “मैं ये देख हैरान हूं कि फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा कैसा चला रहा हैं. मुझे यहूदी होने के चलते शर्मिंदा किया गया. ह्यूमिलिएटेड और टारगेट भी किया गया.”
मधुरा ने आगे कहा कि वो अपने चाहने वालों के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करना चाहती थी. उन्होंने ये भी कहा कि खुद का बचाव करना आतंक नहीं है.
मधुरा नायक कई टीवी शोज में काम कर चुकी है. इनमें प्रमुख है – ‘नागिन’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’, ‘तुम्हारी पाखी’ आदि.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
