उत्तर प्रदेश: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश नफीस मुठभेड़ में ढेर, अन्य की तलाश जारी

Shamli me nafees ka police encounter (1) (1)
The Hindi Post

शामली | उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने शामली जिले में एक बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया है. मृतक की पहचान नफीस उर्फ मुदा के रूप में हुई है. उस पर एक लाख का इनाम था.

पुलिस और नफीस के गैंग के बीच यह मुठभेड़ थाना कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के जंगलों में देर रात हुई. नफीस काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे.

पुलिस के अनुसार, नफीस हत्या, लूट, डकैती, नकली करेंसी के धंधे और रंगदारी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल था. उसका नाम नकली करेंसी के लेन-देन में भी आ चुका था. आया है. पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी.

एसपी शामली ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नफीस अपने साथियों के साथ भभीसा के जंगलों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इस सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की जिसके बाद जंगल में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. नफीस के साथ मौजूद अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस ने इन फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी हैं और सघन अभियान चलाया जा रहा है.

एसपी शामली ने कहा कि नफीस लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. उसके मारे जाने से न केवल अपराध पर अंकुश लगेगा बल्कि इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने में भी मदद मिलेगी. पुलिस अब नफीस के फरार साथियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. आस-पास के जिलों में भी फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है. जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!