अमेरिका के उपराष्ट्रपति के घर पर हमला, खिड़कियों को …..

JD Vance (1) (1)

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. हालांकि, इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है कि कौन उनके आवास के अंदर घुस गया था. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

अमेरिकी मीडिया ने संघीय कानून प्रवर्तन के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि उपराष्ट्रपति वेंस के ओहायो आवास पर हुई घटना के बाद एक व्यक्ति कस्टडी में है और जांच चल रही है.

सीएनएन ने यूएस सीक्रेट सर्विस के हवाले से रिपोर्ट किया कि वेंस परिवार घटना के दौरान घर पर नहीं था. वहीं शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि हमलावर उपराष्ट्रपति वेंस के घर में नहीं घुसा था.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने घटना की तस्वीर साझा की है जिसमें दिख रहा है कि घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि असल में क्या हुआ था.

कानून प्रवर्तन अधिकारी ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कोई व्यक्ति वेंस या उसके परिवार को टारगेट कर रहा था.

डब्लूसीपीओ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह वेंस के घर की कई खिड़कियां टूटी हुई मिलीं. हालांकि वेंस और उनका परिवार जनवरी 2025 में ही वॉशिंगटन में उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में शिफ्ट हो गए थे लेकिन सिनसिनाटी में उसने अभी एक प्रॉपर्टी है जहां वे अक्सर रहने जाते हैं.

फिलहाल इस घटना को लेकर विस्तार से जानकारी सामने नहीं आई है.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!