टैरिफ के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की नामी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध…..
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)
भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसा उन्होंने ईरान से तेल और पेट्रो केमिकल उत्पादों के व्यापार में शामिल होने के आरोप में किया है.
अमेरिका का दावा है कि ईरानी शासन इस व्यापार से होने वाली आय का उपयोग मध्य पूर्व ऐसा में संघर्ष को बढ़ावा देने, आतंकवाद को फंडिंग करने और अमेरिकी लोगों पर अत्याचार करने के लिए करता है.
जिन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनके नाम हैं –
1. कंचन पॉलिमर्सः अमेरिका का आरोप है कि भारतीय कंपनी कंचन पॉलिमर्स ने यूएई की कंपनी टैनैस ट्रेडिंग से पॉलीइथाइलीन सहित 1.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की है.
2. एलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेडः अमेरिकी आदेश के मुताबिक, एल्केमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड एक भारत-आधारित पेट्रोकेमिकल ट्रेडिंग कंपनी है, जिसने जनवरी और दिसंबर 2024 के बीच कई कंपनियों से 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की है.
3. रामणिकलाल एस. गोसालिया एंड कंपनीः आदेश के मुताबिक, रामणिकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी एक भारत-आधारित पेट्रोकेमिकल कंपनी है, जिसने जनवरी 2024 और जनवरी 2025 के बीच कई कंपनियों से मेथनॉल और टोल्यूनि सहित 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की.
4. जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेडः इसने जनवरी 2024 और जनवरी 2025 के बीच कई कंपनियों से 49 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के टोल्यूनि सहित ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की है.
5. ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेडः इसने जुलाई 2024 और जनवरी 2025 के बीच कई कंपनियों से 51 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के मेथनॉल सहित ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों का आयात और खरीद की है.
6. पर्सिस्टेंट पेट्रोकेमः इसने बाब अल बरशा सहित कई कंपनियों से लगभग 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल्स, जैसे मेथनॉल, का आयात किया है, जिसकी शिपिंग तारीख अक्टूबर 2024 और दिसंबर 2024 के बीच है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
