ऐसा क्या बोले राहुल गांधी कि लोकसभा में मच गया जोरदार हंगामा ?, खड़े हो गए राजनाथ सिंह, अमित शाह ने भी कह डाली यह बात

Rahul Gandhi 3423 (1) (1)
The Hindi Post

ऐसा क्या बोले राहुल गांधी कि लोकसभा में मच गया जोरदार हंगामा ?, खड़े हो गए राजनाथ सिंह, अमित शाह ने भी कह डाली यह बात

 

नई दिल्ली | संसद के बजट सत्र के चौथे दिन यानि सोमवार को लोकसभा में उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई. राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.

इसी चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनकी पार्टी इसका जवाब देगी. इसके बाद राहुल गांधी ने डोकलाम से जुड़े मुद्दे पर पूर्व थल सेनाध्यक्ष मनोज नरवणे की एक किताब का हवाला देते हुए बोलना शुरू किया.

राहुल गांधी के इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तुरंत खड़े हो गए. उन्होंने सवाल किया कि जिस किताब का जिक्र किया जा रहा है, क्या वह वास्तव में प्रकाशित हुई है या नहीं?

राजनाथ सिंह ने कहा कि किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, इसलिए उसके आधार पर बयान देना ठीक नहीं है. इस पर सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया.

स्पीकर ने राहुल गांधी से अपने स्रोत को प्रमाणित करने के लिए कहा. राहुल गांधी ने जवाब दिया कि यह किताब सरकार द्वारा प्रकाशित नहीं होने दी जा रही है, लेकिन यह ‘सौ फीसदी ऑथेंटिक’ है.

इस पर राजनाथ सिंह ने फिर कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं क्योंकि जिस किताब का जिक्र किया जा रहा है वह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध ही नहीं है.

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद ही विवाद खत्म कर दिया है क्योंकि वह मान रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है.

स्पीकर ओम बिरला ने सदन को याद दिलाया कि अखबार की कटिंग या अप्रकाशित किताबों पर चर्चा करने की परंपरा नहीं रही है और सदन की कार्यवाही नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है. उन्होंने राहुल गांधी से आगे बढ़ने के लिए कहा.

राहुल गांधी ने कहा कि वह यह मुद्दा उठाना नहीं चाहते थे लेकिन जब कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए गए तो उन्हें इसका जवाब देना पड़ा. इसके बाद उन्होंने फिर से मनोज नरवणे की किताब का जिक्र किया.

स्पीकर ने दोहराया कि सदन में बोलने का अधिकार है लेकिन यह अधिकार नियमों और परंपराओं के तहत ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सदन में हंगामा जारी है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!