सीजफायर के बाद ईरान में बड़ा धमाका, इसको बनाया गया निशाना…

Blast AI Depositphotos_876848078_XL (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

सीजफायर के बाद ईरान में बड़ा धमाका, इसको बनाया गया निशाना…

 

ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका हुआ है. संघर्ष-विराम के बाद यह पहली बड़ी घटना है. ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इस घटना की जानकारी दी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है.

लावन द्वीप फारस की खाड़ी में स्थित एक बेहद महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र है. यहां बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का उत्पादन और रिफाइनिंग की जाती है. होर्मोजगान प्रांत में स्थित यह द्वीप ऊर्जा क्षेत्र के लिहाज से रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है.

उल्लेखनीय है कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच करीब 40 दिनों तक चले तनाव के बाद बुधवार को 15 दिनों के संघर्ष-विराम पर सहमति बनी. ऐसे में सीजफायर के तुरंत बाद हुए इस धमाके ने क्षेत्रीय स्थिति को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

 

Hindi Post Dot In


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!