यूपी: मां ने नवजात बच्ची को ट्रैक्टर के आगे फेंका, वीडियो हुआ वायरल

Gonda (1)
The Hindi Post

गोंडा | उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया ताकि वह आगे न बढ़ सके. इस दौरान चालक ने दुर्घटना को होने से बचा लिया और समय रहते ट्रैक्टर को रोक लिया. घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लाले मऊ गांव की है.

रविवार को दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था और उनमें से एक ने दूसरे के खेत जोतने और कब्जा करने का प्रयास किया.

ट्रैक्टर को आगे बढ़ने से रोकने के लिए एक भाई की पत्नी ने अपनी नवजात बेटी को उसके सामने फेंक दिया.

इस पूरी घटना को एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

एसपी गोंडा, आकाश तोमर ने कहा कि उन्होंने वीडियो क्लिप देखी है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!