यूपी: महिला ने कहा – पति नपुंसक है, गुमराह करके कराई गई शादी, पति समेत सात पर केस दर्ज

Marriage Pixabay

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

शाहजहांपुर (यूपी) | एक महिला की कथित तौर पर नपुंसक पुरुष से शादी कराने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में महिला के पति समेत अन्य का नाम है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेयी ने बताया कि खबरों के मुताबिक परिवार ने बड़ी धूमधाम से लड़की की शादी की थी लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है।

महिला के परिवार ने पति को 10 लाख रुपये नकद के अलावा अन्य घरेलू सामान उपहार के रूप में दिए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है और उसने अपने ससुराल वालों को बताया, तो उसकी भाभी ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।”

उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!