यूपी: “हीरो तू मेरा हीरो है…” गाने पर वीडियो बनाने वाली महिला पुलिस कॉन्स्टेबल हुई सस्पेंड

Woman police constable suspended for making reel in police uniform (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक थाने में तैनात महिला कॉन्स्टेबल और दो अन्य पुरुष सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल मामला यह है कि महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस वर्दी पहने हुए एक रील (वीडियो) रिकॉर्ड की। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सिपाही सड़क किनारे अपने दो अन्य पुरुष सिपाहियों के साथ मस्ती कर रही है। वो गाने पर एक्सप्रेशन दे रही होती है। बैकग्राउंड में “हीरो तू मेरा हीरो है, विलन जैसा काम न कर…” गाना बज रहा होता है। हालांकि यह नहीं पता चल पाया कि यह वीडियो कब का है। पर जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नजर में आता है, तुरंत एक्शन हो जाता है। तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है। हरदोई के एसपी राजेश द्विवेदी ने तीनों पुलिस कर्मियों पर एक्शन लिया है।

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!