यूपी : चचेरे भाई से दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने मृत बच्चे को जन्म दिया

FIR (1)

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

रामपुर (उत्तर प्रदेश) | अपने चचेरे भाई द्वारा कई बार कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की ने यहां अपने घर पर एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बोलनी की परेशानी से पीड़ित लड़की को उसके परिवार ने कुछ लोगों की तस्वीरें दिखाईं। उसने बार-बार अपने चचेरे भाई की एक तस्वीर की ओर इशारा किया।

पीड़िता के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जो अब फरार है।

रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संसार सिंह ने कहा, “परिवार ने कहा कि उनकी बेटी घर पर रहती थी, जबकि वे काम के लिए बाहर जाते थे। युवक, शायद, उनकी अनुपस्थिति में उससे मिलने आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।”

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई और शनिवार की रात अपने घर पर उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें उसकी गर्भावस्था के बारे में पता नहीं था और उसकी बेटी के पेट में तेज दर्द होने के बाद ही उसे इसका पता चला।

अजीम नगर थाने के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा, “आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक फिलहाल फरार है। बच्चे का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और तदनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!