UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर एडमिट कार्ड, फोटो भी लगी थी

Sunny Leone Admit Card (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र पर अभिनेत्री सनी लियोनी की एक तस्वीर शनिवार (17 फरवरी) को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी का नाम भी अंकित था.

जो पोस्ट वायरल हुई है उसमें एक एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम “सनी लियोन” लिखा है और साथ ही अभिनेत्री सनी लियोनी की दो फोटो लगी है.

प्रवेश पत्र पर परीक्षा की पाली का का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक दर्ज है. इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम – कन्नौज का श्रीमती सोनेश्री मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज अंकित है.

इस परीक्षा के लिए पंजीकरण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की वेबसाइट पर सनी लियोनी की फोटो लगा के किया गया था. इस पंजीकरण की संख्या “12258574” दर्ज है.

वायरल हुए इस एडमिट कार्ड का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा कि सनी लियोनी नाम वाला एडमिट कार्ड ”फर्जी” है.

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा के लिए आवेदन के दौरान एक अभ्यर्थी द्वारा गलत फोटो अपलोड कर दिए गए थे. इसकी शिकायत मिलने पर बोर्ड ने तुरंत इसको ठीक कर दिया था.

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हुई. पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में दो दिवसीय परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!