यूपी: बिजली बिल का बकाया मांगने पर शख्स ने लाइनमैन से की मारपीट, राइफल तानी, वीडियो वायरल
स्क्रीनग्रैब वायरल वीडियो से
बिजली विभाग के कर्मचारी से दबंगई और मारपीट करने का एक मामला सामने आया है. यूपी के बलिया में एक शख्स ने बिजली का बिल भरने के लिए कहे जाने पर लाइनमैन से मारपीट की और राइफल निकाल ली. इस दौरान किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जो अब वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलिया के सराफा कारोबारी अमरेंद्र बाबू उर्फ बबलू पर बिजली का 20,000 रूपए का बिल बकाया है.
जेई तारकेश्वर यादव, संविदा पर तैनात लाइनमैन के साथ चेकिंग कर रहे थे. इस बीच, नगरा बाजार निवासी सराफा कारोबारी अमरेंद्र बाबू के यहां पहुंचने पर उनको बकाया पैसा जमा कराने को कहा गया. आरोप है कि अमरेंद्र ने बिल भरने से मना कर दिया. इस पर जेई ने लाइनमैन को कनेक्शन काटने का आदेश दिया.
In Balia #UttarPradesh a man points rifle at a line man and assaults electricity dept officers who were at the spot to disconnect electricity supply over pending dues. #ViralVideo #Indiapic.twitter.com/wMtsN2WaJI
— The Viral Finder (@TheViralFinder) September 13, 2022
अमरेंद्र भड़क गया और राइफल लेकर आ गया. उसने लाइनमैन का कॉलर पकड़ लिया और कर मारपीट की. इस दौरान उसके हाथ में राइफल थी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, जेई ने कारोबारी के खिलाफ तहरीर दी है. इसके आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
