UP: चलती कार में लगी भीषण आग, युवक – युवती झुलसे

Car catches fire in Noida Collage (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नोएडा | नोएडा में सोमवार शाम को एक बड़ी घटना घट गई. यहां के चलती कार में भीषण आग लग गई. इस घटना में एक युवक और युवती झुलस गए.

शुरूआती जांच में जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सीएनजी सिलेंडर के फटने की वजह से आग लगी थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर 51 के पास होशियारपुर में हुआ है. बताया जा रहा है की होंडा अमेज गाड़ी में ही आग लग गई थी. सीएनजी सिलेंडर की वजह से आग पूरे गाड़ी में फैल गई.

फायर विभाग की तरफ से दी गई सूचना के मुताबिक शाम करीब 6:00 बजे एक कार जो दिल्ली से आम्रपाली की तरफ जा रही थी, सेक्टर 51 नोएडा के पास अचानक आग का गोला बन गई. कार में सवार युवक व युवती झुलस गए.

दोनों को शिवालिक अस्पताल में एडमिट करवाया गया हैं. फायर बिग्रेड की सहायता से आग को बुझा दिया गया है. कार को रास्ते से हटा दिया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!