UP: दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, धू धू कर जली बोगी

train catches fire in Etawah (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बुधवार शाम को आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि ट्रेन की एक बोगी धू-धू कर जलने लगी. यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास की है.

घटना के समय ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा जा रही थी. राहत और बचाव का कार्य चल रहा है. हालांकि आग को बुझा लिया गया है. पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

अधिकारियों के मुताबिक, जब ट्रेन सराय भूपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तो स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच में धुआं देखा था.

इसके बाद स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को धुएं निकलने की सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया. इसके बाद यात्रियों को कोच से बाहर निकाला गया.

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!