प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, पुलिस ने क्या बताया ?

dead ians (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, पुलिस ने क्या बताया ?

 

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया.

जौनपुर पुलिस ने बताया कि शव की बरामदगी के महज 14 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया.

क्षेत्राधिकारी (सीओ) विजय चौधरी ने बताया, “5 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे रानीपुर बाईपास के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था. मृतका की शिनाख्त करने और मामले का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सर्विलांस सेल और मड़ियाहूं थाने की एक संयुक्त टीम का गठन किया था. टीम ने 14 घंटे के भीतर मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया और एक पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से भावनगर, गुजरात का रहने वाला है और वर्तमान में मड़ियाहूं कस्बे में रह रहा था. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.”

पुलिस ने बताया कि सर्विलांस इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण की मदद से आरोपी का पता लगाया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.

अधिकारियों के मुताबिक, मृतका द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करने को लेकर आरोपी काफी नाराज था जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.

आगरा में भी सामने आई थी ऐसी ही खौफनाक वारदात
इससे पहले इसी साल जनवरी में उत्तर प्रदेश से ही ऐसी ही एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. आगरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. फिर उसके शव के टुकड़े कर उन्हें एक बैग में भर दिया था. बाद में उसने शव के टुकड़ों को यमुना नदी में फेंक दिया था. सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था.

यह जघन्य अपराध 24 जनवरी को तब सामने आया था जब पुलिस को मानव अंगों से भरा एक बोरा बरामद हुआ था. वही महिला के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस ने कई टीमों का गठन किया था और और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे. फुटेज में मृतका का एक सहकर्मी जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई थी महिला के ही स्कूटर पर एक बोरा ले जाता हुआ दिखाई दिया था. इसी के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था.

 

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!