UP: पांच साल की बच्ची के साथ गंदा काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Tipu Sultan accused of raping five year old arrested by Noida Police
The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक टीपू सुल्तान ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. इसके बाद वह फरार हो गया था.

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी टीपू सुल्तान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी तलाश में 5 टीमें लगाई हुई थी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 मई की रात को थाना कासना में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के संबंध में पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया था.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों द्वारा टीपू को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था.

बुधवार को टीपू के सम्बन्ध में जानकारी होने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान डाढ़ा गोल चक्कर के पास से टीपू को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त को पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया. उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!