यूपी: 6,000 रूपए का चालान कटने से नाराज लाइनमैन ने काटा थाने का बिजली कनेक्शन, वीडियो आया सामने

Shamli (1)
The Hindi Post

यूपी के शामली से एक अजीब मामला सामने आया है. जिले में हुई वाहन चेकिंग के दौरान चालान कटने से नाराज एक लाइनमैन ने एक पुलिस थाने का बिजली का बिल बकाया होने पर, कनेक्शन काट दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थाने पर 56,000 रूपए का बिजली का बिल बाकी है. यह जानकारी होने पर लाइनमैन ने कनेक्शन काट दिया. ऐसा लाइनमैन ने प्रतिशोध में किया.

बताया जा रहा है कि पुलिस थाने का 56,000 रूपए का बिजली का बिल बाकी है. इसका भुगतान नहीं हुआ है.

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!