निर्वस्त्र होकर महिला कर रही थी तांत्रिक क्रियाएं तभी आ गई लोगों की भीड़, फिर…..
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (सोशल मीडिया)
निर्वस्त्र होकर महिला कर रही थी तांत्रिक क्रियाएं तभी आ गई लोगों की भीड़, फिर…..
यूपी के महाराजगंज से महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. यहां लोगों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. एक महिला शमशान घाट पर निर्वस्त्र होकर तांत्रिक पूजा कर रही थी. जब ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो गए. वे मौके पर पहुंच गए. उन्होंने महिला को बेरहमी से पीटा और उन्हें पूरे गांव में घुमाया. यह मामला महाराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है.
18 अक्टूबर को धनतेरस वाली रात को महिला गांव के बाहर स्थित एक शमशान घाट पर निर्वस्त्र होकर पूजा कर रही थी. तभी गांव वाले मौके पर आ गए. उन्होंने महिला से मारपीट की और फिर उन्हें गांव में घुमाया. साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड किया.
जब यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो वे हरकत में आ गए. उन्होंने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि यह पूरा मामला ग्राम नरकटहा के शमशान घाट का है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने बयान में कहा, “एक महिला ओझा के कहने पर निर्वस्त्र होकर तांत्रिक क्रियाएं कर रही थीं. उसी समय कुछ गांव वाले वहां आए गए. उन्होंने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की. साथ ही वीडियो भी बनाया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
