अरे बाप रे ! छोटी बहू ने सल्फास मिलाकर गूंथ दिया आटा और फिर….
सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: हिंदी पोस्ट)
यूपी के कौशांबी से एक ऐसी खबर सामने आई है जो दिमाग को सुन्न कर देगी. यहां एक महिला ने अपने पूरे ससुराल को खत्म करने की कथित तौर पर साजिश रच डाली. दरअसल, इस महिला का अपनी जेठानी से विवाद चलता था. इससे आवेश में आकर महिला ने आटा गूंथते समय उसमें सल्फास मिला दी. यह घटना कर्रारी थाना क्षेत्र के मल्किया बजहा खुर्रम गांव की है.
गुंथे हुए आटे में सल्फास मिले होने का रहस्य उस समय खुला जब उससे (आटा) दुर्गंध महसूस हुई. ससुराल के लोगों को शक हुआ कि आटे में कुछ मिलाया गया है. जब उन्होंने छोटी बहु से इस बारे में पूछा तो चौंकाने वाला जवाब मिला.
महिला ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि उसने आटे में सल्फास मिलाई थी. वह कथित तौर पर पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला का नाम मालती देवी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मालती देवी का अपनी जेठानी मंजू देवी से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. इसी के चलते मंजू देवी ने यह खौफनाक साजिश रच डाली. मालती ने कथित तौर पर यह साजिश अपने पिता और भाई बजरंगी के साथ मिलकर रची थी.
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़ित बृजेश कुमार की शिकायत पर हत्या की योजना बनाने, आपराधिक साजिश में शामिल होने आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने जहरीला आटा जब्त कर लिया है और इसे परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. इस बात की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी कि साजिश किस हद तक सोची-समझी थी और इसमें किन-किन लोगों की और संलिप्तता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
